टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

ओपनर्स ने जोड़े 142 रन

टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप
अभिषेक शर्मा (108) ने भारत का सबसे तेज टी -20 शतक बनाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को तीसरे टी- 20 में 127 रन से हरा सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा (108) ने भारत का सबसे तेज टी -20 शतक बनाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को तीसरे टी- 20 में 127 रन से हरा सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई के तीन-तीन विकेटों की बदौलत अफगानिस्तान को 14.1 ओवर में 94 रन पर ही समेट दिया।

अक्षर ने दिए दोहरे झटकें :

अफगानिस्तान के सामने 222 रनों का बड़ा लक्ष्य था और अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत भी की थी लेकिन चौथे ओवर में अक्षर ने अफगानिस्तान को दोहरा झटका दिया और अगले ही ओवर में बुमराह ने एक और झटका दे दिया। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लगातार बिखरती ही चली गई और पूरी टीम मात्र 14.1 ओवर में 94 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से सर्वाधिक तीन-तीन विकेट रेड्डी और रवि बिश्नोई ने लिए। हालांकि इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच व सीरीज अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने तूफनी शतकीय पारी खेली।

अभिषेक ने टी- 20 इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक और भारत की तरफ से सबसे तेज शतक बनाया। अभिषेक ने 34 गेंदों में नौ चौकों और 11 छक्कों की मदद से 108 रन की तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने टी -20 के पावरप्ले में किसी बल्लेबाज़ का सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड के नाम था 74 रनों का रिकॉर्ड। भारत ने टी 20 में 100 रन का सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया, इससे पहले यह रिकॉर्ड 95 रन का था।

Read More सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

30 गेंदों में शतक ठोक रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा :

Read More एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी

अभिषेक ने मात्र 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा (35 गेंद) ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक पिच पर ओम के उच्चारण की मुद्रा में बैठ गए। अभिषेक का टी -20 में यह कुल 10वां शतक था और उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

ओपनर्स ने जोड़े 142 रन :

एक समय भारत का 297 का सर्वोच्च स्कोर भी खतरे में लग रहा था। लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और अंत तक भारत स्कोरबोर्ड पर 221 रन ही जोड़ पाया। सैमसन और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 142 रनों की आक्रामक साझेदारी हुई और अभिषेक ने 30 गेंदों पर रिकॉर्ड तेज़ शतक भी जड़ा। सैमसन (50 रन, 35 गेंद, 2 चौके व 4 छक्के) के बल्ले से भी अर्धशतक आया लेकिन इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाया। अफगानिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ अमतउल्लाह ओमरजाई रहे जिन्होंने दो विकेट हासिल किए लेकिन राशिद खान ने भी एक विकेट लेने के साथ ही बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

अभिषेक शर्मा की पारी की बदौलत भारत ने पावरप्ले में ही 100 रन बना लिए। जो उसका सर्वाधिक रिकॉर्ड रहा। अभिषेक ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया और टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज टी-20 शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया।

संजू सैमसन ने भी अहम योगदान दिया और सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर वापसी की और भारत को 221 रनों पर रोक दिया। भारत ने इस तरह टी-20 में रिकॉर्ड 53वीं बार 200 रन का आंकड़ा पार किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
अमेरिकी फेड रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर बढ़ाने का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। चांदी 8,300 रुपए...
भारत-नेपाल के बीच अनधिकृत व्यापार की रोकथाम में सहयोग पर बातचीत, व्यापार से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न
असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो