टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ

अभिषेक शर्मा ने निराश किया

टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
भारत ने हरारे में खेले गए तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वैभव सूर्यवंशी (81) की शानदार पारी की बदौलत 192/5 का स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे 157/7 तक ही पहुंच सकी।

हरारे। वैभव सूर्यवंशी (81) की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ, भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत :

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को मयंक यादव ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चौथे ओवर में यश ठाकुर ने तेजी से रन बनाने का प्रयास कर रहे डिओन मेयर्स (19) का शिकार कर लिया। इसी ओवर की अगली गेंद पर ठाकुर ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर में रवि बिश्नोई ने बेन करन (20) को आउट किया।

मधेवेरे और बर्ल ने जोड़े 60 रन :

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

वेस्ली मधेवेरे और रायन बर्ल की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़ कर जिम्बाब्वे की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास किया। 16वें ओवर में मयंक यादव ने वेस्ली मधेवेरे 25 गेंदों में (28) को आउट कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर अशोक शर्मा ने तडिवनाशे मारुमानी (1) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक यादव ने ब्रैड एवंस (14) रन को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया। जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी और मुकाबला 35 रनों से हार गई। जिम्बाब्वे के लिए रायन बर्ल ने सर्वाधिक (नाबाद 54) रन बनाये। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिये और यश ठाकुर को दो विकेट मिले। रवि बिश्नोई और अशोक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

अभिषेक शर्मा ने निराश किया :

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक शर्मा (2) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने वैभाव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने इशान किशन का शिकार कर भारत को दूसरा झटका दिया। इशान किशन ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से (29) रन बनाये।

भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। वेस्ली मधेवेरे ने शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (81) रनों की पारी खेली। 18वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रैड इवांस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से (27) रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने (नाबाद 11) रन बनाये। रिंकू सिंह पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (25) रनों की पारी खेली।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव