टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

शेफर्ड-होल्डर की विस्फोटक पारियां 

टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश। कप्तान एडन मार्करम (82) और क्विंटन डी कॉक (47) की शानदार पारियों के बाद मार्करम और रायन रिकलटन (45) ने मिलकर टीम को जीत।

अहमदाबाद। कप्तान एडन मारक्रम (नाबाद 82) और क्विंटन डी कॉक (47) और रायन रिकलटन (नाबाद 45) की विस्फोटक पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। एडन मार्करम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

भारत-इंडीज मैच 1 मार्च को :

दक्षिण अफ्रीका की सुपर आठ में यह लगातार दूसरी जीत है। वेस्टइंडीज दो अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी सुपर आठ मैच भारत से एक मार्च को होना है जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से एक मार्च को ही खेलेगा।

ओपनर्स ने जोड़े 95 रन :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 95 रन जोड़े। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस्टन चेज ने क्विंटन डी कॉक (47) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

मार्करम-रिकलटन की नाबाद साझेदारी :

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

मार्करम और रिकलटन (नाबाद 45 रन) के बीच दूसरे विकेट लिए 82 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मार्करम ने चौका लगाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। मार्करम ने 46 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली।

इंडीज ने 83 पर गंवा दिए थे 7 विकेट :

वेस्टइंडीज एक समय 83 रन पर सात विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ था लेकिन शेफर्ड और होल्डर (49) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। नौवें नंबर के बल्लेबाज शेफर्ड ने मात्र 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 52 रन बनाये। दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी मात्र 57 गेंदों में बनी। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक लगातार अपने सात विकेट गंवा दिये। कप्तान शाई होप (16), शिमरॉन हेत्मायर (2), ब्रैंडन किंग (21), रॉस्टन चेज (2), शरफेन रदरफोर्ड (12) रोवमन पॉवेल (नौ) और मैथ्यू फोर्ड (11) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज ने एक समय 10.2 ओवर में 83 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला और टीम को 176 रन तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एन्गिडी ने तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले।  

शेफर्ड-होल्डर की विस्फोटक पारियां :

इससे पहले रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) की विस्फोटक पारियों तथा उनके बीच आठवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ