टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड 10 विकेट से जीता, साइफर्ट और फिल एलन के नाबाद अर्द्धशतकों से यूएई को हराया

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए

टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड 10 विकेट से जीता, साइफर्ट और फिल एलन के नाबाद अर्द्धशतकों से यूएई को हराया

टी-20 विश्व कप के 10वें मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया। टिम साइफर्ट (नाबाद 89) और फिन एलन (नाबाद 84) ने 175 रन की अटूट साझेदारी कर 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पहले यूएई ने मुहम्मद वसीम (66) और आलीशान शराफु (55) की बदौलत 173/6 बनाए थे।

चेन्नई। टिम साइफर्ट (नाबाद 89) और फिल एलन (नाबाद 84) की शानदार पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए बनी 175 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप के 10वें मुकाबले में यूएई को 10 विकेट से पराजित कर दिया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 175 रन बना 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट ने 42 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। वहीं फिन एलन ने 50 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के जमाते हुए नाबाद 84 रन बनाए। इससे पूर्व कप्तान मुहम्मद वसीम (नाबाद 66) और आलीशान शराफु (55) की पारियों के दम पर यूएई ने छह विकेट पर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।  

यूएई की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में आर्यंष शर्मा (8) का विकेट गंवा दिया। मुहम्मद वसीम और आलीशान शराफु की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने आलीशान शराफु को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। आलीशान शराफु ने 47 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। मयंक कुमार 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा हर्षित कौशिक 2, सोहैब खान 7 और मुहम्मद इरफान शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने दो विकेट लिए। जेकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च