शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 15 अगस्त से शुरू होगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अहम दो मैचों की टेस्ट सीरीज

टीम के जाने से पहले एक बड़ा बदलाव किया

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 15 अगस्त से शुरू होगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अहम दो मैचों की टेस्ट सीरीज
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची। भारत-श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज 15 अगस्त से शुरू, 7 अगस्त को श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच। चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह पहली बार आकिब नबी को टीम में शामिल किया।

कोलम्बो। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का नया मिशन शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंच गई। सभी खिलाड़ी दोपहर में भारत से निकले और कुछ ही देर बाद श्रीलंका पहुंच गए। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने काफी पहले ही कर दिया था। हालांकि, टीम के जाने से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। जसप्रीत बुमराह अभी फिट नहीं हैं, इसलिए वे टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला है। अब इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि क्या उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या फिर ऐसे ही रह जाएंगे।

इस बीच वैसे तो सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन इम्तिहान 7 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा, क्योंकि इसी दिन से टीम इंडिया अपना प्रैक्टिस या वार्मअप मैच खेलेगी, जो कि श्रीलंका इलेवन के खिलाफ होगा। यहीं से पता चल जाएगा कि भारतीय टीम टेस्ट के लिए कितनी तैयार है। ये एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। जहां टीम इंडिया की हालत काफी पतली नजर रही है।

श्रीलंका क्रिकेट की ओर से टीम इंडिया का स्वागत किया गया और सा ही उसके कुछ फोटो और वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर रहे हैं। टीम में कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं, जो पहली बार श्रीलंका के दौरे पर गए हैं, इसलिए उनके लिएये नया अनुभव है। अब देखना ये होगा कि टीम आखिर कैसा प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान करती है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से टीम का टेस्ट में उस तरह का खेल देखने के लिए नहीं मिल रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

 

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया