भारत की बेटियां अंडर-18 एशिया कप के अंतिम 4 में, टीम इंडिया ने 90 मिनट के खेल में ठोके दनादन 25 गोल

पुरुष टीम ने चीन ताइपे को हराया

भारत की बेटियां अंडर-18 एशिया कप के अंतिम 4 में, टीम इंडिया ने 90 मिनट के खेल में ठोके दनादन 25 गोल
भारत महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नौशीन नाज ने 7 और गीतश्री नामी ने 5 गोल किए। भारत पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

काकामिगाहारा (जापान) भारतीय हॉकी टीम ने महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के अपने अंतिम पूल मैच में सिंगापुर के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करते हुए 25-0 से जीत दर्ज की। इस जबरदस्त जीत के साथ भारत ने पूल चरण को सभी मैचों में जीत के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया और पूल में शीर्ष स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। भारत ने मुकाबले में शुरु से ही आक्रामक प्रदर्शन किया और आखिरी तक इसे जारी रखा। इस दौरान 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। इनमें सबसे आगे नौशीन नाज रहीं, जिन्होंने सात गोल (8वें मिनट, 13वें, 17वें, 18वें, 40वें, 52वें, 58वें) किए। गीतश्री नामी, जिन्हें प्लेयर ऑफ मैच चुना गया, ने पांच गोल (13वें, 28वें, 47वें, 48वें, 60वें) किए, जबकि कप्तान स्वीटी कुजूर ने चार गोल (2वें, 24वें, 38वें, 45वें) का योगदान दिया। प्रियंका मिंज ने भी हैट्रिक (22वें, 37वें, 53वें) बनाई, जबकि दिया (27वें), नैन्सी सरोहा (36वें), श्रुति कुमारी (40वें), पुष्पा मांझी (47वें), रश्मीन कौर (47वें) और संदीप कुमारी (51वें) ने इस बड़ी जीत को पूरा किया।

भारत ने शुरू से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे, जब कप्तान स्वीटी ने मैच के दूसरे ही मिनट में पहला गोल दाग दिया। नौशीन ने आठवें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया, जिसके बाद गीतश्री और नौशीन ने 13वें मिनट में फिर से गोल करके भारत को मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण दिला दिया। दूसरे क्वार्टर में नौशीन ने तेजी से दो और गोल किए, जिसके बाद प्रियंका और स्वीटी ने हाफ-टाइम से पहले भारत की बढ़त को और बढ़ा दिया। ब्रेक के बाद भी गोलों की बारिश जारी रही। तीसरे क्वार्टर में गीताश्री, नैन्सी, प्रियंका, स्वीटी, नौशीन और श्रुति-सभी ने सिंगापुर के गोल-पोस्ट को भेद दिया।

मलेशिया, कोरिया और सिंगापुर पर जीत हासिल करने के बाद भारत ने पूल में शीर्ष स्थान पर रहते हुए अपना सफर पूरा किया। उनका रिकॉर्ड एकदम बेदाग रहा और उनके खाते में नौ अंक आए।

पुरुष टीम ने चीन ताइपे को हराया :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को पूल के आखिरी लीग मैच में 13-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने कजाकिस्तान, कोरिया और चीनी ताइपे के खिलाफ जीत के साथ अपने पूल के मुकाबले खत्म किए, जबकि मेजबान जापान से उसे हार का सामना करना पड़ा। इन चार मैचों से टीम को कुल नौ अंक मिले। चीनी ताइपे के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति अपनी हैट्रिक (27वें, 35वें, 42वें) के साथ बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे। वहीं गाजी खान (40वें, 44वें), सिद्धार्थ बेन (30वें, 52वें) और राहुल यादव (20वें, 54वें) ने दो-दो गोल किए।

Read More पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार