पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

35 विश्वविद्यालयों के 380 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

अजमेर की प्रीति कंवर और उदयपुर के यश गमेथी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-ता में स्वर्ण जीता। राजस्थान ने कुल 24 पदक (2 स्वर्ण, 6 रजत, 16 कांस्य) हासिल। 35 विश्वविद्यालयों के 380 खिलाड़ी शामिल। जयपुर में खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें मेडल व टी-शर्ट प्रदान।

जयपुर। राजस्थान की भगवंत यूनिवर्सिटी अजमेर की प्रीति कंवर और बीएन यूनिवर्सिटी उदयपुर के यश गमेथी ने हाल ही संपन्न ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों की थांग-ता इवेंट में गोल्ड मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न विश्विवद्यालयों के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, 6 रजत और 16 कांस्य समेत कुल 24 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 35 विश्वविद्यालयों के 380 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यूथ हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान थांग-ता एसोसिएशन की ओर से इन पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। राजस्थान थांग-ता स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ललिता मनराल कुच्छल और राजस्थान सचिवालय में खेल अधिकारी मालती चौहान ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट कर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टेक्निकल डायरेक्टर उम्मेद सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

स्वर्ण पदक : यश गमेथी और प्रीति कंवर।

रजत पदक : मोनिका, कृष्णकान्त, गोविन्द, मिनाज नकवी, कोमल कंवर, अरुण सिंह।

कांस्य : रमन, राहुल नाथ, विजेन्द्र सिंह, राहुल सिंह यादव, रक्षित राजावत, अशोक सैनी, अजय चौधरी, मुकेश कुमार जाट, संदीप चौधरी, चित्रंजन वर्मा, पायल, नितिका, सोनिया, मुस्कान, पवन कुमार, गौतम शर्मा।

Read More वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप : राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव