भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा

श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बनाया गया

भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल। चयनकर्ताओं ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियाई खेलों के लिए टीम घोषित की।

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। साथ ही, युवा आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। चयनकर्ताओं ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के साथ एशियाई खेल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। इसके अलावा 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें तीनों टीमों में जगह मिली है। टीम में हर्षित राणा की भी वापसी हुई है। सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी -20 टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल,  ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

Read More स्पेन के जीत के जश्न के दौरान पोडियम पर रुके रहे ट्रंप, वीडियो वायरल

 

Read More बीसीसीआई ने घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में किए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना पड़ेगा भारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। किम जोंग उन की बहन...
सीटी रवि का बड़ा बयान, बोले- सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से हटना कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता का प्रमाण, 2028 में भाजपा की सत्ता में वापसी तय
दिन-दहाड़े सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, चोरों की तलाश जारी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा
एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी