विजय हजारे ट्राफी : शुभमन गिल और अर्शदीप पर होगी निगाहें, गुलाबी नगर में खेले जाएंगे 4 मैच 

मुंबई टॉप पर रहना चाहेगी 

विजय हजारे ट्राफी : शुभमन गिल और अर्शदीप पर होगी निगाहें, गुलाबी नगर में खेले जाएंगे 4 मैच 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जयपुर पहुंच गए हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से सिक्किम के खिलाफ खेलेंगे। यह गिल का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा और चयनकर्ताओं की नजरें उन पर रहेंगी। जयपुर में चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें मुंबई, महाराष्ट्र से भिड़ेगी।

जयपुर। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह गुलाबी नगर पहुंच गए। भारतीय टीम के यह दोनों खिलाड़ी जयपुरिया ग्राउंड पर विजय हजारे ट्राफी में सिक्किम के खिलाफ मैच में पंजाब टीम की ओर से खेलेंगे। जयपुर में अलग-अलग मैदानों पर चार मुकाबले खेले जाएंगे।

पंजाब और सिक्किम का मैच जयपुरिया ग्राउंड पर खेला जाएगा। चयनकर्ताओं की नजरें शुभमन गिल पर होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल के पास फॉर्म में लौटने का सुनहार अवसर है।  पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में चार मैचों में से 3 में जीत दर्ज कर मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि  सिक्किम अपने चारो मैच हार अंक तालिका के पैंदे में है। 
शुभमन और गिल ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। यह दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेंगे। यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक-दो दिन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा की जाएगी। टीम चयन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के प्रदर्शन  पर भी चयनकर्ता गौर करेंगे।

मुंबई टॉप पर रहना चाहेगी :

एसएमएस स्टेडियम पर मुंबई का मैच महाराष्ट्र से होगा। मुंबई अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए महाराष्ट्र को हरा शीर्ष पर रहना चाहेगी। मुंबई फिलहाल 4 मैच से 16 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, महाराष्ट्र दो जीत के साथ 8 अंकों के साथ चौथी पायदान पर है। गोवा और उत्तराखंड का मैच केएल सैनी स्टेडियम पर और छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मध्य मैच अनंतम ग्राउंड पर खेला जाएगा।  

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

विजय हजारे ट्रॉफी मैच :

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

1. मुंबई बनाम महाराष्ट्र (एसएमएस स्टेडियम)।
2. गोवा बनाम उत्तराखंड (केएल स्टेडियम)।
3. पंजाब बनाम सिक्किम  (जयपुरिया ग्राउंड)।
4. छत्तीसगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश (अनंतम ग्राउंड)।

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं