महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 : भारत 3-1 से जीता, वेल्स को दी मात

वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बनाने का अवसर मिला था

महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 : भारत 3-1 से जीता, वेल्स को दी मात
महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के 9-16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया। भारत के लिए हिना बानो, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने गोल किए, जबकि वेल्स की ओर से एलोइस मोट ने एकमात्र गोल किया। भारत ने शुरू से दबदबा बनाया और गोलकीपर निधि ने पेनल्टी स्ट्रोक पर अहम बचाव किया।

सैंटियागो (चिली)। भारतीय टीम ने महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप-2025 के नौ से 16वें क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया। भारतीय टीम के लिए हिना बानो (14वें मिनट), सुनेलिता टोप्पो (24वें) और इशिका (31वें मिनट) ने गोल किए, जबकि वेल्स के लिए एकमात्र गोल एलोइस मोट ने 52वें मिनट में किया। भारत ने खेल की शुरुआत आक्रामक तरीके से की, पहले 30 सैकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।

भारत ने नियमित अंतराल पर मौके बनाए, लेकिन शुरुआती गोल जल्दी नहीं कर पाया। वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बनाने का अवसर मिला था, लेकिन निधि ने शानदार बचाव करते हुए उनके प्रयास को विफल कर दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में साक्षी राणा के शानदार खेल के बाद हिना बानो के टैप-इन से भारत आखिरकार डेडलॉक तोड़ने में कामयाब रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था