विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया, एश्ले का शतक डिवाइन के शतक पर पड़ा भारी 

शून्य पर लौटी सलामी जोड़ी 

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया, एश्ले का शतक डिवाइन के शतक पर पड़ा भारी 

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हरा दिया।

इंदौर। एश्ले गार्डनर (115) के शतक के बाद जेस केर (59 पर 3) और ताहुहु (42 पर 3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 49.3 ओवर में 326 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.2 में 237 रन पर ऑलआउट हो गई।

शून्य पर लौटी सलामी जोड़ी :

327 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। उसकी दोनों ओपनर्स सूजी बेट्स और जॉर्जिया पिलमर शून्य पर पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड को पहला झटका पहले ओवर की अंतिम गेंद पर लगा जब जॉर्जिया प्लिमर शून्य के स्कोर पर रनआउट हुईं। दूसरा झटका दूसरे ओवर में लगा जब सूजी बेट्स को सोफी मोलीन्युक्स ने शून्य पर बोल्ड कर दिया।

इसके बाद अमेलिया केर (33) ने कप्तान सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी निभा न्यूजीलैंड पारी को जमाने का प्रयास किया। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने शतक लगा न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्ड गतिमान रखा।

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

उन्होंने 111 रन की पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा टीम के लिए एमेलिया केर (33), इसाबेला गेज और ब्रुक हॉलिडे ने 28-28 और मैडी ग्रीन 20 रन की उपयोगी पारियां खेली। टीम के अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और पूरी टीम 237 रनों पर ढेर हो गई।  

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ