विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

शानदार वापसी की सराहना की

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार 3 हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद शानदार वापसी की सराहना की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं।

नई दिल्ली। पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार 3 हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद शानदार वापसी की सराहना की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं। इस बार वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं। उन्होंने कहा- हम ट्रॉफी के साथ उनसे बार-बार मिलना चाहेंगे। वहीं स्मृति मंधाना ने कहा- प्रधानमंत्री ने सभी को प्रेरित किया। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

टीम के साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी थे। वर्ल्ड कप में  चोटिल हुई प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप जीता।भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी भी भेंट की। शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंच गई थी भारतीय टीम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए शाम 4.40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंच गई थी। टीम एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान