महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया

श्रेयंका हुई चोटिल

महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया
महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया। स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) की 115 रन की साझेदारी से भारत ने 205/5 बनाए। नीदरलैंड्स 114 पर सिमटी। मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच।

लीड्स। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 115 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप के मैच में नीदरलैंड्स को 95 रन से हरा दिया।

भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद 17.3 ओवर में 114 रन पर ढेर कर दिया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। मंधाना को प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।

श्रेयंका हुई चोटिल :

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया और उसके बाद गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। एकमात्र चिंता की बात श्रेयंका पाटिल की चोट थी, जिन्हें टखने में मोच आने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। लेकिन इसके अलावा उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा - जिसने उन्हें ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचा दिया। नीदरलैंड ने बीच-बीच में कुछ अच्छे पल दिखाए, लेकिन वे इसे लंबे समय तक बनाए नहीं रख सके। इतनी अच्छी तरह से तैयार टीम के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही टीम के लिए यह आसान नहीं था।

Read More वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात

भारत की तरफ से श्री चरनी ने 19 रन देकर चार विकेट और शेफाली वर्मा ने 20 रन पर तीन विकेट लिए। नंदिनी शर्मा को 22 रन पर दो विकेट मिले। नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान बैबेट डलीडे ने सर्वाधिक 28 रन बनाये। ओपनर हीदर सीजर्स ने 21 रन का योगदान दिया।

Read More टी-20 : श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चखा पहली जीत का स्वाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

नीदरलैंड्स का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उस पर भारी पड़ा, क्योंकि दोनों भारतीय ओपनरों केवल अर्थशतक ठोके बल्कि शतकीय साझेदारी भी कर डाली। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि शेफाली ने 38 गेंदों पर 55 रन में 10 चौके लगाए।

Read More कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की भारत के मार्च की अगुवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई