डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी 27 नवंबर को : स्मृति मंधाना अब भी सबसे महंगी खिलाड़ी, आरसीबी ने चार को किया रिटेन 

दीप्ति शर्मा ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी 

डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी 27 नवंबर को : स्मृति मंधाना अब भी सबसे महंगी खिलाड़ी, आरसीबी ने चार को किया रिटेन 

डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी। टीमों को 18 खिलाड़ियों की अनुमति और कुल 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। यूपी वारियर्स ने सिर्फ श्वेता सहरावत को रिटेन किया, जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच खिलाड़ियों को रोका। आरसीबी ने स्मृति मंधाना सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। दीप्ति शर्मा प्रमुख ऑक्शन सूची में शामिल होंगी।

नई दिल्ली। डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह ऐलान इस महीने की शुरुआत में अगले सीजन के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद की किया गया है।

18 खिलाड़ियों की अनुमति :

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में हर क्रिकेट टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की अनुमति होगी। कुल मिलाकर, पांचों टीमों में 23 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 स्थान भरे जाने के लिए उपलब्ध हैं।

यूपी ने मात्र एक खिलाड़ी को रिटेन किया :

Read More केआईयूजी : आशी चौकसे ने जीता चौथा स्वर्ण पदक, एसपीपीयू की सिद्धि शिर्के ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद साइक्लिंग में जीता गोल्ड

 यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा बदलाव करेंगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी अनकैप्ड श्वेता सहरावत को रिटेन किया है। उनके पास सबसे बड़ा पर्स होगा, साथ ही चार राइट टू मैच विकल्प भी उपलब्ध होंगे।  हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स, जिन्होंने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बनाए रखा है, ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Read More तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश टीम ने किया बड़ा बदलाव, इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी :

Read More केआईयूजी का समापन : ओलंपियन अनिमेश ने रिले में केआईआईटी को दिलाया गोल्ड, समरदीप-ईशा ने आखिरी दिन बिखेरी स्वर्णिम चमक

अब तक आयोजित तीन संस्करणों में, डब्ल्यूपीएल में कुछ खिलाड़ियों पर बहुत बड़ी बोली लगी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा डब्ल्यूपीएल 2023 मेगा ऑक्शन में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए 3.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद, स्मृति मंधाना वर्तमान में डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

मंधाना सहित 4 को रिटेन किया :

मंधाना, जिन्होंने 2024 डब्ल्यूपीएल सीजन में टीम को खिताब जिताया था, डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

 दीप्ति शर्मा ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी :

वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर आऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा, प्रमुख खिलाड़ियों की ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क सहित कई अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। नीलामी में उपलब्ध खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट वूमेंस प्रीमियर लीग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल