यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

भारत ने 357 पर पारी घोषित की

यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  
भारत ने अभ्यास मैच के तीसरे दिन श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका ने 207 रन का लक्ष्य दिया, भारत ने 45 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाकर हासिल। यशस्वी जायसवाल ने 61 और शुभमन गिल ने 44 रन बनाए।

कोलंबो। यशस्वी जायसवाल (61), कप्तान शुभमन गिल (44) और आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज की 15 गेंदों में नाबाद 32 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अभ्यास मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका इलेवन को छह विकेट से शिकस्त दी।

भारत ने छह विकेट पर 357 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका इलेवन ने निशान मदुश्का (63), निपुण धनंजय (46) और अंजला बंडारा (35) रनों की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 200 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया।

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी :

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए नियमित टेस्ट कप्तान शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल के साथ मैदान पर उतरे। दोनों बल्लेबाजों के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। 21वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। गिल ने 54 गेंदों में सात चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 61 रन बनाये। ऋषभ पंत 28, जुरेल ध्रुव 17 रन बनाकर आउट हुये। रवींद्र जडेजा ने 22 और मानव सुथार ने 2 रन बनाये। मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 32 रनों की मैच विजयी पारी खेली। भारत ने 45 ओवरों में चार विकेट पर 214 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया।

Read More लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कहा अलविदा

भारत ने 357 पर पारी घोषित की :

Read More महिला एशिया कप : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी से भारत नॉकऑउट में, हांगकांग को 137 रन से हराया

श्रीलंका इलेवन की ओर से केशरा नुवंता ने दो विकेट लिये। विश्वा फर्नाडो और रमेश मेंडिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। श्रीलंका ने पहली पारी आठ विकेट पर 363 रन पर घोषित कर दी। दूसरी पारी उसने छह विकेट पर 200 रन पर घोषित की। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 357 रन पर घोषित की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत