सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा

अधिकारियों पर हिंसा का राजनीतिकरण करने का आरोप

सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा

दक्षिण सूडान के रुवेंग क्षेत्र में तड़के हुए भीषण हमले में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 169 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 90 महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल। हमलावरों ने घरों-बाजारों में आग लगाई। 50 से अधिक घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई, जबकि आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई गई है।

खार्तून। दक्षिण सूडान में अज्ञात लोगों के एक समूह के हमले में वरिष्ठ अधिकारियों समेत कम से कम 169 लोग मारे गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार रुवेंग प्रशासनिक क्षेत्र के सूचना मंत्री जेम्स मोनिलुआक मिजोक ने बताया कि हथियारबंद युवाओं ने रविवार को किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पड़ोसी यूनिटी स्टेट से आए थे और सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-IOन (एसपीएल-IO) से जुड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार एसपीएल-IO ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है और यूनिटी स्टेट के अधिकारियों पर हिंसा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि संयुक्त राज्य ने बार-बार चेतावनी दी है कि सूडान में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। मिजोक ने कहा कि मरने वालों में 90 बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। साथ ही हमले में पुलिस समेत क्षेत्रीय बलों के 79 सदस्य भी मारे गये।'' उन्होंने कहा कि हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों से ज्यादातर को उपचार के लिए पड़ोसी अबेई प्रशासनिक क्षेत्र ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिजोक ने बताया कि हमलावर तड़के स्थानीय समय के अनुसार करीब 04:30 बजे रुवेंग में अबिएमनोम काउंटी में घुसे और हमला कर दिया। उस समय लोग लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय वहां पर सरकारी सैनिकों की मौजूदगी कम थी। हमलावरों ने तीन से चार घंटे तक चली लड़ाई के दौरान घरों और बाज़ारों में आग लगा दी। क्षेत्र के आयुक्त और कार्यकारी निदेशक समेत कई वरिष्ठ स्थानीय लोकल अधिकारी मारे गये।

मिजोक ने कहा कि सरकारी सेना ने हमलावरों को खदेड़ दिया है और अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूनिटी स्टेट के अधिकारियों को रुवेंग को निशाना बनाने के प्लान के बारे में ज़रूर पता होगा। वहीं यूनिटी स्टेट के अधिकारियों ने कहा है कि यह साफ़ नहीं है कि हमला किस वजह से हुआ होगा। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि लगभग 1,000 आम लोगों ने प्रभावित इलाके में उसके बेस के पास सुरक्षा की तलाश शुरू कर दी है। मिशन ने कहा कि वह पिछले 48 घंटों में इस इलाके में हिंसा में बढ़ोतरी से चिंतित है। मिशन की प्रभारी अनीता किकी गबेहो ने कहा, "ऐसी हिंसा आम लोगों को गंभीर खतरे में डालती है और इसे तुरंत रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिशन ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है और शांति बहाल करने और प्रभावित समुदायों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कोशिशों में मदद करने के लिए दक्षिण सूडा की सरकार के साथ काम कर रहा है। शांति सैनिक झड़पों में घायल हुए कम से कम 23 लोगों को आपातकाली चिकित्सा सेवा मुहैया कर रहा है।

 

Read More ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया मूंगफली के छिलकों से ग्राफीन: बदल सकती है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया, ऊर्जा उपकरणों के लिए मूल्यवान घटक

Tags: killed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे...
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह