थाईलैंड में 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण : 40-40 लाख रुपए की फिरौती मांगी, थाई पुलिस ने कराया मुक्त

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाईलैंड में 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण : 40-40 लाख रुपए की फिरौती मांगी, थाई पुलिस ने कराया मुक्त
थाईलैंड के पटाया में 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण कर उनके परिजनों से 40-40 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में थाई पुलिस ने जालंधर निवासी अवतार सिंह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ितों को सुरक्षित छुड़ाया। आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की।

जालंधर/पटाया। थाईलैंड के पर्यटन शहर पटाया में 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाने और उनके परिजनों से 40-40 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में थाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर निवासी अवतार सिंह समेत पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों भारतीय युवकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है और पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में जालंधर (पंजाब) का अवतार सिंह, अमृतसर का जगजीत सिंह और बिहार का रामबालक कुमार शामिल हैं। दो अन्य आरोपियों के नाम अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस सभी संदिग्धों की भूमिका और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

टूर पैकेज के जरिए गए थे तीनों :

ये तीनों पर्यटक टूर पैकेज के जरिए 21 जुलाई को थाईलैंड पहुंचे थे। सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से उन्हें पटाया ले जाया गया। होटल में चेक-इन और नाश्ता कराने के बहाने उन्हें एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने यह भी दावा किया कि इससे पहले एक अन्य भारतीय नागरिक को भी इसी तरह बंधक बनाया गया था, जिसे उसके परिवार द्वारा करीब 30 लाख रुपए देने के बाद छोड़ा गया।

मकान में बंधक बनाकर रखा :

Read More राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान : दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 221 नशा तस्कर गिरफ्तार

पटाया पुलिस के अनुसार, नोंग प्रू, बांगलामुंग क्षेत्र के दो मंजिला मकान में तीनों भारतीय पर्यटकों को दूसरी मंजिल पर अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया था। उनके हाथ-पैर बांधे गए थे और मुंह पर टेप लगाई गई थी। मौके से रस्सियां, केबल टाई, टेप और लाल रंग का स्प्रे पेंट सहित कई सामान बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि लाल स्प्रे का इस्तेमाल पीड़ितों को गंभीर रूप से घायल दिखाने के लिए किया जाता था, ताकि उनकी तस्वीरें और वीडियो परिवारों को भेजकर उन्हें डराया जा सके और फिरौती वसूली जा सके।

Read More अमेरिका ने क्यूबा के 9 संगठनों पर लगाया प्रतिबंध, वामपंथी सरकार को बनाए रखने में की मदद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टी-20 बैटिंग रैंकिंग : वैभव सूर्यवंशी 48वें स्थान पर, ईशान किशन फिर से नंबर 1 पर टी-20 बैटिंग रैंकिंग : वैभव सूर्यवंशी 48वें स्थान पर, ईशान किशन फिर से नंबर 1 पर
भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 230...
5 महीने के इंतजार के बाद खुलीं खेल एकेडमियां : नई डाइट योजना पर फिर लगा ब्रेक, दोबारा से होगी टेंडर प्रक्रिया
राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, सुरजेवाला ने दिया नियम 267 के तहत नोटिस
विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप : बारिश के पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर
काम में कोताही अब नहीं चलेगी, पशुपालन विभाग का सख्त संदेश- पशुधन निरीक्षक निलंबित
अमेरिकी सीनेट ने जे क्लेटन की नियुक्ति को मंजूरी दी