सुकमा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

पूरे दिन छिटपुट गोलीबारी की खबरें मिलती रहीं

सुकमा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगे कोर माओवादी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगे कोर माओवादी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बारे में आगे की जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद अलग से जारी की जाएगी।

सुकमा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को शुरू किया गया यह ऑपरेशन, क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। पूरे दिन छिटपुट गोलीबारी की खबरें मिलती रहीं। सुरक्षा बल फिलहाल मुठभेड़ स्थल और उसके आसपास गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत