थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

4 श्रमिक आए भारत वापस

थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के स्वत: संज्ञान के बाद विदेश मंत्रालय की त्वरित कार्रवाई। थाईलैंड में नियोक्ता की यातना झेल रहे 6 भारतीय श्रमिकों को मुक्त कराया। 20 फरवरी को भेजे गए पत्र के अगले ही दिन चार श्रमिकों को बैंकॉक से कोलकाता लाया गया। ये मजदूर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्वत: हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में एक नियोक्ता की यातना झेल रहे 6 भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। एनएचआरसी ने आज बताया कि आयोग के स्वत: हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाईलैंड में पिछले छह महीनों से अपने नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। एनएचआरसी द्वारा विदेश मंत्रालय को 20 फरवरी को पत्र भेजे जाने के ठीक अगले दिन ही उनमें से 4 को भारत वापस लाया गया। वे श्रमिक बैंकॉक से अपने नियोक्ता द्वारा बुक की गई उड़ान से कोलकाता पहुंचे।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय से पूछा था कि क्या वह छह बंधक श्रमिकों के परिवारों को कोई सहायता प्रदान कर सकते हैं। आयोग से सूचना मिलते ही विदेश मंत्रालय के दक्षिणी प्रभाग ने थाई अधिकारियों से उन्हें छुड़ाने का अनुरोध किया और उस कंपनी के मालिक से भी संपर्क किया, जहां कथित तौर पर ये छह श्रमिक काम कर रहे थे। 17 फरवरी को मीडिया में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के मजदूरों ने अपनी दुर्दशा बयां की थी।

 

Tags: workers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत