अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप : 622 लोगों की मौत, 1,555 घायल; कुनार और नांगरहार में राहत-बचाव कार्य तेज

आपदा में अनेक घर ध्वस्त हो गए

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप : 622 लोगों की मौत, 1,555 घायल; कुनार और नांगरहार में राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और नांगरहार प्रांतों में आये भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 622 हो गई है

काबुल। पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और नांगरहार प्रांतों में आये भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 622 हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा में 1,555 अन्य घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कुनार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 610 हो गई है और यहां 1,300 लोग घायल हुए हैं। इस आपदा में अनेक घर ध्वस्त हो गए हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, नांगरहार में 12 लोग मारे गए हैं और 255 अन्य घायल हुए हैं। यहां काफी घरों को नुकसान हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, खाद्य और सहायता टीमों ने आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। स्थानीय मीडिया टोलोन्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा, गृह और जन स्वास्थ्य मंत्रालयों के राहत और बचाव दल घायलों की मदद के लिए पहुँच गए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल