मुंबई में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत : कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका, लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी

मलबे में लोगों की तलाश

मुंबई में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत : कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका, लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी
मुंबई के कुर्ला वेस्ट के चिराग नगर में तड़के भीषण भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। मलबे में 6-8 लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF, फायर ब्रिगेड और BMC की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मौके पर 50 से अधिक कर्मचारी, पुलिस और एंबुलेंस तैनात हैं।

मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित चिराग नगर में तड़के हुए भीषण भूस्खलन में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी 6 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका है।  गौशिया चाल में राौड़ मेडिकल के पास हुए इस हादसे की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3:48 बजे मिली, जब पहाड़ी का मलबा चाल पर गिरा।

मलबे में लोगों की तलाश

मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। एनडीआरएफ, मुंबई फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घटनास्थल पर बीएमसी के करीब 50 मजदूरों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फायर टेंडर, रेस्क्यू व्हीकल, वाटर टैंकर और विशेष बचाव उपकरणों को मौके पर तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस बल, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी भी बचाव कार्य और भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रहे हैं। 

Tags: mumbai

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर