दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हरित राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य

'एक पेड़ मां के नाम

दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हरित राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रिज क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण और विकास को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने हरित अवसंरचना और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ₹22,236 करोड़ का विशेष ग्रीन बजट आवंटित किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में स्वच्छ परिवहन, व्यापक हरित क्षेत्र, आधुनिक आधारभूत संरचना और वैज्ञानिक पर्यावरण प्रबंधन को समान प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम गुप्ता ने पौधारोपण कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। राजधानी में स्वच्छ परिवहन, व्यापक हरित क्षेत्र, आधुनिक आधारभूत संरचना और वैज्ञानिक पर्यावरण प्रबंधन को समान प्राथमिकता दी जा रही है। आज जिन परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर दिल्ली के भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और मिशन लाइफ ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। दिल्ली सरकार उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ा जन अभियान बना रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष के बजट में 22,236 करोड़ रुपये के ग्रीन बजट का प्रावधान कर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वन विकास एवं हरित अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राजधानी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार, रिज क्षेत्रों का संरक्षण, देशी प्रजातियों का वैज्ञानिक रोपण, वायु गुणवत्ता में सुधार, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से लेकर पर्यावरण संरक्षण, यमुना के पुनर्जीवन, सार्वजनिक परिवहन और आधुनिक अवसंरचना के विकास तक, केंद्र सरकार का सहयोग दिल्ली को नई दिशा प्रदान कर रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल आज की आवश्यकताओं को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसी राजधानी का निर्माण करना है, जहां स्वच्छ हवा, हरित क्षेत्र, सुरक्षित परिवहन, आधुनिक नागरिक सुविधाएं और सतत विकास एक साथ आगे बढ़ें। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसका संरक्षण भी करें।

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण, निगरानी और उसके वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक संस्थाएं, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सरकारी विभाग, सुरक्षा बल और आम नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Read More नड्डा ने नहीं दिया राहुल गांधी के सवालों का जवाब, जवाबदेही से बच रही सरकार, पढ़ें जयराम ने और क्या कहा..?

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत राजधानी में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने राष्ट्रपति अंगरक्षक परिसर स्थित सेंट्रल रिज और नानकपुरा रिज में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने आर. के. पुरम स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' और दिल्ली रिज ईको रेस्टोरेशन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

Read More साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की पहल, ई-जीरो एफआईआर की सीमा घटाकर एक लाख

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई