दिल्ली में खराब मौसम के कारण 72 उड़ानें रद्द : 300 से ज्यादा फ्लाईट लेट, रनवे पर दृश्यता ठीक 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क करने की सलाह दी

दिल्ली में खराब मौसम के कारण 72 उड़ानें रद्द : 300 से ज्यादा फ्लाईट लेट, रनवे पर दृश्यता ठीक 

दिल्ली में खराब मौसम के कारण 72 उड़ानें रद्द : 300 से ज्यादा फ्लाईट लेट, रनवे पर दृश्यता ठीक 

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को खराब मौसम के कारण 72 उड़ानें रद्द रहीं और 300 से अधिक की उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई। दिल्ली में आज सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में कोहरे के कारण वहां से आने वाली और वहां जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विमान सेवा कंपनियों ने आज दिल्ली आने वाली 34 और यहां से जाने वाली 38 उड़ानें रद्द कीं। इसके अलावा 300 से अधिक उड़ानों में देरी की भी सूचना है।

उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में रनवे पर दृश्यता ठीक रही, लेकिन दूसरे शहरों में कोहरा रहा। विमान सेवा कंपनियों ने धर्मशाला, भुवनेश्वर, इंदौर, दरभंगा और हैदराबाद में कोहरा होने की सूचना देते हुए यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जानने के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क करने की सलाह दी है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कंडम वाहनों की रखवाली पर हर साल निगम को लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे।
कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला
जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे
‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार