UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा की जवाबी कार्रवाई में घायल 

UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
सूर्या प्रताप चौहान (17) हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद रविवार को खोडा-इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान असद ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में वह घायल हुआ। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौके से अवैध हथियार बरामद हुए। असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोडा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई खोडा थाना और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी। पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय) धवल जायसवाल ने रविवार को बताया कि सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी जवाबी कार्रवाई में वह घायल  हो गया। उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि असद खोडा थाना क्षेत्र स्थित मदरसे वाली गली का निवासी था और सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर खोडा थाना एवं इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायङ्क्षरग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असद सूर्या प्रताप चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी था और उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही थी। मुठभेड़ स्थल से अवैध हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच और मुठभेड़ से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं। आरोपी के मारे जाने के बाद सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण सफलता पुलिस को मिली है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

 

Read More एनटीए की छात्रों से अपील : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा, अफवाहों पर ध्यान ना दें

 

Read More जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे

Tags: murder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
बाल विवाह रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार शादी के कार्डों पर वर-वधू की जन्मतिथि अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर विचार...
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील