बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे, भाजपा के नीरज सिन्हा को दी मात
राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता काफी पीछे तीसरे स्थान पर
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती दौर की मतगणना में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नीरज सिन्हा पर 1,161 मतों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, इस त्रिकोणीय मुकाबले में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता काफी पीछे तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव की आज जारी मतों की गिनती में पूर्वाह्न 10.10 बजे तक जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 1161 मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 3795 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 2634 मत प्राप्त किये है।
राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List