एयर इंडिया ने रद्द की अमेरिका और यूरोप की 22 उड़ाने : सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली, जानें किन फ्लाइटों पर रहेगा असर

विमान सेवा कंपनियों को उड़ान न भरने की सलाह

एयर इंडिया ने रद्द की अमेरिका और यूरोप की 22 उड़ाने : सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली, जानें किन फ्लाइटों पर रहेगा असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच एयर इंडिया ने अमेरिका और यूरोप जाने वाली 22 अतिरिक्त उड़ानें रविवार को रद्द की। दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से लंदन, न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, पेरिस सहित कई गंतव्यों की उड़ानें प्रभावित। डीजीसीए ने 11 देशों के हवाई क्षेत्र से 2 मार्च तक उड़ान न भरने की सलाह दी।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अपनी अमेरिका और यूरोप जाने वाली 22 और उड़ानों को रविवार को रद्द करने की घोषणा की। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों एक पर बताया कि उसकी दिल्ली से बर्मिंघम, एम्सटर्डम, जुरिक, मिलान, वियना और कोपनहेगन जाने वाली एक-एक उड़ानें रद्द रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली से लंदन हिथ्रो जाने वाली दो उड़ानें और फ्रैंकफर्ट जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी। मुंबई से लंदन हिथ्रो जाने वाली एक उड़ान भी रद्द रहेगी। इन सभी मार्गों पर वापसी की उड़ानें भी रद्द करने की घोषणा की है।

इससे पहले, एयरलाइंस ने बताया था कि दिल्ली से लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे जाने वाली उसकी दो उड़ानें एक मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अलावा मुंबई से लंदन हिथ्रो जाने वाली एक, अमृतसर से लंदन गैट्विक जाने वाली एक, दिल्ली से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, मुंबई से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जाने वाली एक और दिल्ली से वियना के रास्ते शिकागो जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी। वियना के रास्ते दिल्ली से टोरंटो जाने वाली दो उड़ानें और दिल्ली तथा मुंबई से फ्रैंकफर्ट जाने वाली एक-एक उड़ानें भी रद्द करने की उसने घोषणा की थी। दिल्ली से फ्रांस की राजधानी पेरिस जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द कर दी गयी थी।

अमेरिका और इजरायल द्वारा एक संयुक्त सैन्य अभियान में 28 फरवरी की सुबह किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में बनी नयी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एयर इंडिया ने इन उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 पश्चिम एशियाई देशों की सूची जारी करते हुए विमान सेवा कंपनियों को 2 मार्च तक इनके हवाई क्षेत्र से उड़ान   भरने की सलाह दी है।

 

Read More उन्नत कृषि महोत्सव मेले का शुभारंभ : स्थानीय किसानों से खरीदे जाएंगे जवानों के लिए फल और अनाज, राजनाथ ने कहा- कृषि की उन्नति के लिए बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज
बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया जाएगा। संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि...
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  
महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद