एयर इंडिया के 4 अधिकारी निलंबित, विमान हादसे के बाद कर रहे थे पार्टी
कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। वीडियो में कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस पर आक्रोशित लोग इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मुंबई। एयर इंडिया के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह सभी अधिकारी गुरुग्राम कार्यालय में पार्टी कर रहे थे। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। टाटा ग्रुप ने इन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। यह सभी अधिकारी गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद पार्टी कर रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया। वीडियो में कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस पर आक्रोशित लोग इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विवाद के बाद टाटा ग्रुप ने कार्रवाई करते हुए चारों अधिकारियों को कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया है।

Comment List