एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों का पालन किया जा सके

एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर के लिए 4 मार्च तक सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी हैं। हालांकि फंसे यात्रियों की वापसी हेतु विशेष उड़ानें संचालित हो रही हैं। उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप की उड़ानें बदले मार्गों से शिड्यूल अनुसार जारी हैं।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने भी पश्चिमी एशिया की अपनी सभी नियमित उड़ानें रद्द रखने की घोषणा की है। हालांकि वहां फंसे यात्रियों को निकालने के लिए वह विशेष उड़ानों का परिचालन कर रही है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसकी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर को जाने वाली उड़ानें 4 मार्च को भी रद्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप को जाने वाली उड़ानें अब शिड्यूल के अनुसार परिचालन कर रही हैं। इन उड़ानों को परिवर्तित मार्गो से चलाया जा रहा है, ताकि हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों का पालन किया जा सके।

Tags: air india

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे