अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स के विभिन्न अंगों का संचालन करते हैं

अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित

अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम** घोषित किया है। ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत यह घोषणा की गई। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी आईआरजीसी के जरिए वैश्विक आतंक गतिविधियों में शामिल** हैं। सूचना देने वालों को नकद इनाम और सुरक्षित स्थान पर बसाने की सुविधा भी दी जाएगी।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वाले को एक करोड़ डॉलर तक के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत की गयी है। इसमें विशेष रूप से उन अधिकारियों को लक्षित किया गया है, जो ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा अली असगर हेजाजी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ), मेजर जनरल यहया रहीम सफावी ( सैन्य सलाहकार), अली लारीजानी ( सलाहकार), ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी (आंतरिक मामलों के मंत्री), इस्माइल खतीब (खुफिया और सुरक्षा मंत्री) शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये व्यक्ति इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स के विभिन्न अंगों का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का काम करता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस नोटिस में अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को केवल नकद पुरस्कार दिया जाएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की सुविधा भी मिल सकती है। यह कदम हाल ही में आयतुल्लाह अली खामेनेई और अन्य शीर्ष ईरानी अधिकारियों की मौत के बाद जारी सैन्य अभियानों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

Tags: dollars

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास