अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकर किए नष्ट, मार्को ने कहा- हमले की कोशिश पर गंवाने पड़ेंगे टैंकर

मिसाइलों से की थी अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश

अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकर किए नष्ट, मार्को ने कहा- हमले की कोशिश पर गंवाने पड़ेंगे टैंकर
अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकर नष्ट कर दिए। सेंटकॉम के मुताबिक, आईआरजीसी ने अमेरिकी युद्धपोत पर दो बार बैलिस्टिक मिसाइल हमले की कोशिश की, लेकिन जहाज सुरक्षित रहा। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेताया कि ईरान ने हमले जारी रखे तो उसे और तेल टैंकर गंवाने पड़ेंगे।

वॉशिंगटन। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) द्वारा कथित रूप से एक अमेरिकी युद्धपोत पर हमला किए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया है। सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, 8 सितंबर को सेंटकॉम की सेना ने ईरान के कच्चे तेल का परिवहन करने वाले पांच जहाजों को नष्ट कर दिया। इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने पिछले दो दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश की थी। अमेरिकी युद्धपोत ईरान के हमलों से सफलतापूर्वक बच निकला और इलाके के समुद्र में गश्त करता रहा। इसमें किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले जारी रखता है, तो वह अपने और भी तेल टैंकर खो देगा। कोलंबिया के दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा, मामला बहुत सीधा-सादा है कि ईरान लगातार अमेरिकी नौसेना जहाजों पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और जब भी वे ऐसा करेंगे या ऐसा करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें अपने टैंकर गंवाने पड़ेंगे।

Tags: tankers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन...
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा