अमेरिका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी : समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटाई, समझौते की सभी बातों का हो रहा पालन

अलग राय होने के बावजूद अमेरिका के साथ समझौते को दी मंजूरी : खामेनेई

अमेरिका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी : समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटाई, समझौते की सभी बातों का हो रहा पालन
पश्चिम एशिया में शांति समझौते के बाद अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों पर लगी समुद्री नाकेबंदी समाप्त कर दी। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की पुष्टि की। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के भरोसे पर समझौते को मंजूरी देते हुए भविष्य में बातचीत के संकेत दिए।

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए समझौता होने के बाद अमेरिका ने ईरान की  घेराबंदी खत्म कर दी है। अमेरिका के सेंट्रल कमान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटा ली है। अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोक रही है। अमेरिकी सेना की नाकेबंदी लागू करने की सभी कोशिशें बंद कर दी गई हैं। हमारे बेहतरीन नौसैनिक जहाज उस इलाके में मौजूद रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो रहा है और वे पूरी तरह से लागू हैं।

वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अलग राय होने के बावजूद उन्होंने अमेरिका के साथ समझौते को मंजूरी दी, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पे•ोशकियन से यह भरोसा मिलने के बाद कि वह ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उन्होंने (खामेनेई) इस समझौता को होने दिया। उन्होंने कहा कि भले ही भविष्य में ईरान और अमेरिका के बीच आमने-सामने बातचीत होगी, लेकिन इसका मतलब दुश्मन के रुख को स्वीकार करना नहीं होगा।

 

Read More मोहब्बत की दुकान से निकला पैगाम, पायलट बोले- गहलोत को जितना प्यार वैभव से उतना ही मुझसे

 

 

Read More ममता का आरोप : अभिषेक के घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अदालत के निर्देशों के बावजूद की छापेमारी

Tags: America

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद, ईरानी सुरक्षा परिषद ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए 60 दिनों...
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल
कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : करण लाम्बा का शतक, जयपुर ने बीकानेर को फॉलोआन खिलाया