अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम

हिजबुल्लाह की सहमति के बिना इसका व्यावहारिक क्रियान्वयन बेहद अनिश्चित

अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की घोषणा की, जिसे उन्होंने स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम बताया। हालांकि, दक्षिणी लेबनान के सबसे प्रभावशाली सैन्य संगठन हिजबुल्लाह को वार्ता से बाहर रखा गया। ऐसे में उसकी सहमति के बिना इस समझौते का जमीन पर लागू होना मुश्किल माना जा रहा है।

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता मेंलेबनान की संप्रभु सरकार और इजरायल सरकार के बीच एक प्रारूप समझौतेकी घोषणा की है। इस समझौते से हालांकि दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल हिजबुल्लाह को बाहर रखा गया है। रुबियो ने अपने दल के राजनयिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस समझौते को 'स्थायी शांति और सुरक्षा' की दिशा में पहला कदम बताया। महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका में हुई इस बातचीत से हिजबुल्लाह को पूरी तरह बाहर रखा गया था। हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में सक्रिय मुख्य सैन्य बल है।

अमेरिकी प्रशासन भले ही इस समझौते को कराने का श्रेय ले रहा है, लेकिन जमीन पर निर्णायक सैन्य भूमिका निभाने वाले संगठन हिजबुल्लाह की सहमति के बिना इसका व्यावहारिक क्रियान्वयन बेहद अनिश्चित है।

Tags: Lebanon

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की सुबह 6:45 बजे की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान से पहले रोकी।...
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव