अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट

डर के कारण छिपे हैं मोजतबा

अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के लगातार हवाई हमलों से ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो गई है। 15,000 से ज्यादा ठिकाने निशाना बने, मिसाइल क्षमता 90% और ड्रोन 95% घटे। होर्मुज में गतिविधियां हताशा बताई गईं। नए नेता मोजतबा खामेनेई के घायल और छिपे होने का भी दावा किया गया।

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल के निरंतर हवाई हमलों के कारण ईरान की सैन्य क्षमता अब लगभग समाप्त हो चुकी है।  उन्होंने पेंटागन में कहा कि ईरान की वायु सेना, नौसेना और हवाई रक्षा प्रणाली अब मिट चुकी हैं। ईरान की मिसाइल मारक क्षमता में 90 फीसदी और उसके हमलावर ड्रोनों की संख्या में 95 प्रतिशत तक की भारी कमी आयी है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की हालिया गतिविधियों को उसकीपूर्ण हताशाका प्रतीक बताया और कहा कि अमेरिकी सेना इस स्थिति से प्रभावी ढंग से निपट रही है।

ईरान के 15,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया

 सैन्य कार्रवाई के आंकड़ों को साझा करते हुए हेगसेथ ने बताया कि अमेरिकी और इजरायली वायु सेना ने मिलकर अब तक ईरान के 15,000 से अधिक महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया है। यह औसत प्रतिदिन 1,000 से अधिक हमलों का बैठता है, जो सैन्य इतिहास में विनाश की एक अभूतपूर्व गति है।

डर के कारण छिपे हैं मोजतबा

Read More दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी

ईरान के नये नेतृत्व पर प्रहार करते हुए हेगसेथ ने दावा किया कि नया सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई केवल घायल है, बल्कि उसका चेहरा भी संभवत: विकृत हो चुका है। मोजतबा के जारी लिखित संदेश पर संदेह जताते हुए हेगसेथ ने सवाल उठाया कि ईरान जैसे तकनीकी रूप से सक्षम देश में, जहां कैमरों और रिकॉर्डर की कोई कमी नहीं है, उनके नेता ने अपनी आवाज या वीडियो क्यों जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोजतबा अपने पिता की मृत्यु के बाद भयभीत होकर छिपे हुए हैं। 

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल

Tags: claim

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत