भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा : मुद्रा बाजार में तेजी, बढ़त के साथ खुला रुपया

दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा : मुद्रा बाजार में तेजी, बढ़त के साथ खुला रुपया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच देर रात हुई बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की। इससे मुद्रा बाजार में जबरदस्त तेजी रही।

मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में 121 पैसे की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 119.50 पैसे की बढ़त के साथ 90.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.23 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। रुपया 121 पैसे की मजबूती के साथ 90.2850 रुपये प्रति डॉलर पर था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच देर रात हुई बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की। इससे मुद्रा बाजार में जबरदस्त तेजी रही।

 

Tags: agreement

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना