आवारा कुत्तों के नाम पर झूठ फैला रही आप : पार्टी के आरोप बेबुनियाद, आशीष सूद ने कहा- सामाजिक ताने-बाने को खराब करना इनका उद्देश्य 

आम आदमी पार्टी को खुली चुनौती देता हूँ

आवारा कुत्तों के नाम पर झूठ फैला रही आप : पार्टी के आरोप बेबुनियाद, आशीष सूद ने कहा- सामाजिक ताने-बाने को खराब करना इनका उद्देश्य 

आप के शासनकाल में इन कार्यालयों में खुलेआम भ्रष्टाचार होता था और आज जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार  भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है तो आप भ्रष्टाचारियों के पक्ष में क्यों खड़ी है? 

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाये जाने के आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) केवल झूठ फैलाने का काम कर रही है। सूद ने यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तथाकथित स्वघोषित बेरोजगार नेता और आप के तथाकथित राष्ट्रीय नेता दिल्ली के सामाजिक ताने-बाने को खराब करने के उद्देश्य से सोमवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर झूठ फैलाते रहे। कल सोशल मीडिया पर एक संगठित अभियान चलाया गया कि दिल्ली के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाया गया है, यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को खुली चुनौती देता हूँ, अगर शिक्षकों को कुत्तों की गिनती के लिए लगाए जाने का कोई आदेश या सर्कुलर है, तो उसे तुरंत सार्वजनिक करें। अन्यथा झूठ फैलाने के लिए लिए दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिल्ली  के तहसीलदारों और सब रजिस्ट्रार के निलंबन को लेकर झूठ फैलाकर प्रशासनिक अराजकता पैदा करने की कोशिश की गई। आप को भ्रष्टाचारियों से इतना प्रेम क्यों है? आप के शासनकाल में इन कार्यालयों में खुलेआम भ्रष्टाचार होता था और आज जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार  भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है तो आप भ्रष्टाचारियों के पक्ष में क्यों खड़ी है? 

सूद ने कहा कि 25 दिसम्बर के आसपास भी आप ने झूठा ट््वीट किया कि दिल्ली  सरकार ने राजधानी के स्कूलों को आदेश दिया है कि स्कूलों में  सांता क्लॉस बनकर आने वाले बच्चों पर कार्रवाई होगी। यदि  ऐसा कोई आदेश आप के पास  है  तो आप उसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप के तथाकथित शिक्षा मॉडल, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और तथाकथित भारत रत्न के दावेदारों को चुनाव में सिरे से नकार दिया। धोखाधड़ी, जालसाजी और झूठ पर आधारित आप की राजनीति की मैं (सूद) शब्दों में निंदा करता हूँ। आप अपनी राजनीतिक हार के 10 महीने बाद भी उसे स्वीकार नहीं कर पा रही है और पूरी तरह राजनीतिक जमीन खो चुकी है। बिना साक्ष्य झूठ बोलना और फिर भाग जाना, इससे आम आदमी पार्टी की खोई हुई साख वापस नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि आप ने न दिल्ली में शिक्षा के लिए कोई ठोस काम किया और न ही प्रशासनिक स्तर पर दिल्ली का विकास किया। उन्होंने सिर्फ झूठ और शोर का सहारा लेकर आरोप  प्रत्यारोप की राजनीति की। आम आदमी पार्टी के तथाकथित दिल्ली के शिक्षा मॉडल को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। उनके शिक्षा मंत्री हारे, उनके मुख्यमंत्री हारे तथाकथित भारत रत्न के दावेदार भी बुरी तरह पराजित हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार जनहित से जुड़े काम कर रही है  इसी कारण आप सोशल मीडिया पर झूठ और अफवाह फैलाकर  दिल्ली सरकार को बदनामी करने की कोशिश कर रही है।

 

Read More कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज

Tags:  ashish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब