बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह

राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहने और महिला प्रगति को दबाने का दावा

बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कोंडा सुरेखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। स्वराज ने राहुल गांधी के 'पितृसत्ता खत्म करने' के नारे को खोखला बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को दरकिनार किया जा रहा है और महिला नेताओं का अपमान किया जा रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने श्रीमती कोंडा सुरेखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा है कि राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा महज एक खोखली बात है। स्वराज ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' नारा सिर्फ़ खोखली बात है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर एक भी महिला को मंत्री पद नहीं दिया गया है। अब तेलंगाना में गुरुवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को वहाँ की सरकार ने कथित तौर पर अपमानित किया और राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया। सुरेखा ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर बहुत गंभीर आरोप लगाये हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहती हूँ... उनके लगाए गए अन्याय और ब्लैकमेल के आरोपों पर राहुल गांधी अभी भी चुप क्यों हैं? शायद इसलिए क्योंकि उनके लिए 'पितृसत्ता को खत्म करो' चुनावी नारे और राजनीतिक बयानबाज़ी से ज़्यादा कुछ नहीं है। असल में राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच यह है कि अगर महिलाएँ प्रगतिशील हैं, तो उनकी संभावनाओं को खत्म कर दो।"

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह