पेपर लीक पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- कानून नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से रुकेगा पेपर लीक

व्यवस्था परिवर्तन और रोजगार का मुद्दा

पेपर लीक पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- कानून नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से रुकेगा पेपर लीक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेपर लीक, जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षक भर्ती के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कड़ा कानून बनाने से पेपर लीक नहीं रुकेगा, बल्कि पूरी व्यवस्था में सुधार आवश्यक है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेपर लीक, स्कूलों की स्थिति, शिक्षक भर्ती और महंगाई के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कानून कड़ा करने से पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा, बल्कि इसके लिए पूरी व्यवस्था में बदलाव करना होगा। भिलाई के रिसाली में एक निजी कार्यक्रम में शनिवार देर रात शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों में कानून का डर इसलिए नहीं है, क्योंकि व्यवस्था में ही कई स्तर पर गड़बड़ी है। छत्तीसगढ़ में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने हाल में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा से जुड़े पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच में प्रश्नपत्र के करीब 70 प्रतिशत सवाल लीक हुए पेपर से मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी घटनाओं का सबसे अधिक नुकसान उन युवाओं को होता है, जो महीनों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं। पेपर लीक से केवल परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि हजारों युवाओं का समय, पैसा और भविष्य दांव पर लग जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रश्नपत्र तैयार होने से लेकर उसके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिसमें किसी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूलों की स्थिति को लेकर कहा कि उनकी सरकार ने स्कूल भवनों की मरम्मत और सुधार के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये मंजूर किए थे तथा करीब 1100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके थे। इसके तहत पुराने भवनों की मरम्मत, नए कमरों के निर्माण, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि सत्ता परिवर्तन के बाद शेष राशि से होने वाले कार्य रोक दिए गए। पूर्व सीएम बघेल ने हालिया बयान में इस मद में करीब 1807 करोड़ रुपये के प्रावधान और करीब 1191 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात भी कही है।

भूपेश बघेल ने ‘जेन अल्फा’ के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा और सक्ती सहित विभिन्न जिलों में बच्चे और युवा स्कूलों की स्थिति तथा शिक्षकों की कमी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जिन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक और ठीक भवन नहीं होंगे, वहां बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है।

Read More चिदंबरम के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- सिर्फ 24 घंटे में ही सामने आ गया किसके दिमाग में हैं ‘नक्सल’

शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी, जबकि वर्तमान में भर्ती को लेकर युवाओं में निराशा है। उन्होंने कहा कि एक ओर बड़ी संख्या में युवा शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं और दूसरी ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। महंगाई को लेकर बघेल ने बिजली, पेट्रोल-डीजल, शक्कर, प्याज और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के महंगा होने से आम परिवारों का खर्च लगातार बढ़ रहा है और लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। जनता महंगाई की मार झेल रही है और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

Post Comment

Comment List

Latest News

NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
भाण्डू चारणान निवासी प्रदीप चारण ने NDA 2016 में ऑल इंडिया 3rd रैंक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। भारतीय...
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था
महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कोल्हापुर में एमडी फैक्ट्री पर छापा, 50 किलो ड्रग्स के साथ छह गिरफ्तार
अलवर के स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन का असर: जर्जर भवन हटाया जा रहा, नया आठ कमरों का भवन बनाने की तैयारी