छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी

सीएम साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में 11 मजदूरों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज रायगढ़ में जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया। सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सक्ती। छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों का इलाज रायगढ़ के जिंदल फॉर्टिस अस्पताल में जारी है, जिनमें कई की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयावह था कि विस्फोट के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और जांच जारी है।

सीएम साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सरकार पीड़ति परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी  था। 

जांच के निर्देश

Read More भगोड़े अभय राणा का भारत प्रत्यर्पण : रेड कॉर्नर नोटिस किया था जारी, जान से मारने की धमकी देने कई आपराधिक मामलों में था वांछित

छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट मामले में तत्काल जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच होगी। ठेकेदार, सुपरवाइजर और प्रबंधन की भूमिका की समीक्षा की जाएगी।

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से ज्वेलरी क्षेत्र पर गंभीर संकट, सुरजेवाला ने की विशेष आर्थिक राहत पैकेज की मांग

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
जयपुर की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया है।...
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट