हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत

बचाव और राहत कार्य जारी

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसने से यात्री वाहन मलवे की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। पुलिस व राहत-बचाव दल ने मलबे से शव निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जमीन धंसने के कारण पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क से गुजर रही टाटा सूमो पर गिर गया। हादसे के समय वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजस्थान सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति अवकाश पर जाने के मामले में आईएएस अधिकारी अबरीश कुमार को पदस्थापन आदेशों की...
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज
छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, स्पीकर संभालेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक