दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

सी-1 श्रेणी की बेहद खतरनाक इमारत घोषित कर जारी हुआ था नोटिस

दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ी जर्जर मुसाफिरखाना इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की। सी-1 श्रेणी की खतरनाक घोषित इस इमारत के ध्वस्तीकरण पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान और स्थानीय पक्ष ने अदालत से रोक लगाने की मांग की है।

मुंबई। मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ी जर्जर मुसाफिरखाना इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दक्षिण जोन-1 के डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि नगर निगम की इंजीनियरिंग टीम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और ध्वस्तीकरण का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

इससे पहले बीएमसी ने इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी कर समय-सीमा तय की थी। इमारत परिसर में एक मस्जिद भी स्थित है। वहीं, एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बताया कि नोटिस के खिलाफ अदालत से रोक लगाने की मांग की गई है। स्थानीय पक्ष के वकील इस मामले में कानूनी राहत लेने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कनाडा में भारतीय युवक की मौत से हड़कंप: जलती कार में मिले शव के बाद टारगेट किलिंग का शक, पुलिस जांच शुरू कनाडा में भारतीय युवक की मौत से हड़कंप: जलती कार में मिले शव के बाद टारगेट किलिंग का शक, पुलिस जांच शुरू
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लैंगली इलाके में 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव जलती हुई कार के...
दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति पर BMC का बड़ा एक्शन: मुसाफिरखाना इमारत ध्वस्त, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की कार्रवाई : बेटी की शादी के दिन मैरिज गार्डन पर चला बुलडोजर, खुशियों में पसरा मातम
सवालों के घेरे में पुल की मजबूती! 10 साल में अचानक ढहने से 2 ट्रक हवा में लटके; एक में लगी आग
‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या
इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब