NEET धांधली पर बड़ा एक्शन: 13 आरोपी गिरफ्तार; किरेन रिजिजू बोले- युवाओं का भविष्य किसी कीमत पर नहीं बिगड़ने देंगी सरकार

छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं

NEET धांधली पर बड़ा एक्शन: 13 आरोपी गिरफ्तार; किरेन रिजिजू बोले- युवाओं का भविष्य किसी कीमत पर नहीं बिगड़ने देंगी सरकार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने और पुनः परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता जताई।

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में धांधली की रिपोर्ट सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं के भविष्य को खराब नहीं होने देंगे। रिजिजू ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नीट परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।"

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गयी और नतीजे घोषित किए गये। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि मोदी ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने दोषियों को सज़ा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया, जिसमें कोई कमी न हो।

इस दौरान उन्होंने संसद के मानसून सत्र को लेकर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) चल रहे मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, "देश के हित में लाए गये विधेयकों और विधायी कामकाज को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं। हम विपक्ष से भी अपील करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए वे मिलकर काम करें।"

 

Read More ऑल वेदर रिलायबिलिटी का केंद्र बना जयपुर एयरपोर्ट, सर्दियों से अब तक 346 डायवर्ट फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा