दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स माफ

अब इलेक्ट्रिक कार खरीदना हुआ और आसान

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स माफ
दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली नई ईवी नीति को मंजूरी दे दी है। नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, खरीद पर सब्सिडी, स्क्रैपिंग इंसेंटिव और 30 हजार से अधिक चार्जिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और वाहन प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नयी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। नयी ईवी नीति एक जुलाई से लागू होगी और 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।

सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार नयी नीति के तहत 30 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी जायेगी। वहीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 30 हजार रुपये तक, तिपहिया वाहन पर 50 हजार रुपये तक और एन1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों पर एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

उन्होंने कहा कि नीति में पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को हटाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग कराने पर 5 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जायेगा। साथ ही राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा बढ़ाने के लिए 30 हजार से अधिक ईवी चार्जिंग प्वाइंट विकसित किए जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी ईवी नीति के तहत एक जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल नये इलेक्ट्रिक ऑटो और एन1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक गुड्स कैरियर का ही पंजीकरण होगा। इसके अलावा 1 अप्रैल 2028 से केवल नये इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का ही पंजीकरण किया जायेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी ) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जायेगी।

Read More 3.85 करोड़ जनधन खाते : 24,610 करोड़ जमा...कितनी बदली गरीब की आर्थिक ताकत?

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव