बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना

बच्चों की सुरक्षा और उनके इलाज के लिए एक बड़ा कोष बनाने का आदेश

बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
अमेरिका की न्यू मैक्सिको अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल सुरक्षा चिंताओं और मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के चलते मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना ठोका है। इसके साथ कुल जुर्माना बढ़कर 94.2 करोड़ डॉलर पहुंच गया है। अदालत ने बच्चों के इलाज और सुधार कार्यक्रमों के लिए विशेष कोष बनाने का निर्देश दिया है।

न्यू मैक्सिको। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की स्थानीय अदालत ने बच्चों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े खतरों के बारे में जानकारी न देने के मामले में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में कंपनी के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला है। इसके साथ ही इस मामले में मेटा पर कुल जुर्माना बढ़कर 94.2 करोड़ डॉलर हो गया है। न्यायाधीश ब्रायन बीडशीड ने मेटा को 'सार्वजनिक नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी' बताया और कहा कि कंपनी के प्लेटफॉर्म बच्चों को हानिकारक सामग्री एवं यौन शिकारियों के संपर्क में ला रहे हैं, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

अदालत ने मेटा को बच्चों की सुरक्षा और उनके इलाज के लिए एक बड़ा कोष बनाने का आदेश दिया है। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर खर्च किया जाएगा। फैसले के तहत मेटा को 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सख्त नियम लागू करने होंगे। इसमें 'लाइक' की गिनती बंद करना, रात और स्कूल के समय में नोटिफिकेशन रोकना शामिल है।

इसके अलावा, बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर महीने में अधिकतम 90 घंटे यानी करीब तीन घंटे प्रतिदिन की समय सीमा तय की गई है। वयस्कों द्वारा बच्चों को संदेश भेजने पर भी रोक लगाने को कहा गया है। मेटा के प्रवक्ता ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि वह ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। वर्तमान में अमेरिका में मेटा के खिलाफ ऐसे हजारों मामले चल रहे हैं। इसके अलावा, अगले सप्ताह कैलिफोर्निया में बच्चों की गोपनीयता के हनन को लेकर कंपनी पर एक और बड़ा मामला शुरू होने वाला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर