मॉस्को के रेस्तरां में बड़ा बम धमाका: 3 लोगों की मौत, 21 घायल ; जन्मदिन समारोह के दौरान मची अफरा-तफरी

सुरक्षा बल जांच में जुटे

मॉस्को के रेस्तरां में बड़ा बम धमाका: 3 लोगों की मौत, 21 घायल ; जन्मदिन समारोह के दौरान मची अफरा-तफरी
रूस की राजधानी मॉस्को के कुड्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्तरां में भीषण आईईडी धमाके में महिला हमलावर, सुरक्षाकर्मी और एक ग्राहक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए। शुरुआती गैस लीक की अटकलों को खारिज करते हुए राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी समिति ने इसे लक्षित बम विस्फोट करार देकर जांच शुरू कर दी है।

मॉस्को। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी समिति (एनएसी) ने कहा है कि मॉस्को के एक रेस्तरां में शनिवार को हुआ विस्फोट बम धमाका था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हो गये। समिति ने सरकारी समाचार एजेंसी तास के हवाले से बताया कि मॉस्को के कुड्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित एक रेस्तरां में देसी विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट हुआ। मृतकों में विस्फोटक लेकर रेस्तरां में प्रवेश करने वाली एक महिला, उसे रोकने वाला एक सुरक्षा कर्मी तथा एक ग्राहक शामिल हैं।रूसी सुरक्षा एजेंसियों से करीबी संबंध रखने वाले टेलीग्राम चैनल 'बाजा' ने शुरुआत में दावा किया था कि विस्फोट रेस्तरां की रसोई में गैस रिसाव के कारण हुआ, लेकिन बाद में राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी समिति ने इसे बम धमाका बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां में एक निजी जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें रूसी वायुसेना के कमांडर अलेक्जेंडर चैको भी मौजूद थे। इससे पहले मॉस्को पुलिस ने बताया था कि जांचकर्ता और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। रूसी टेलीग्राम चैनलों पर साझा किये गये वीडियो और तस्वीरों में रेस्तरां के बाहर दमकल और एंबुलेंस की कई गाड़ियां तैनात दिखाई दे रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई
राजस्थान में 23 हजार से अधिक पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण तथा बजट में घोषित 2 वर्ष की...
अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद