LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, उज्ज्वला के कई लाभार्थियों को लगेगा 300 रुपये का झटका

घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, उज्ज्वला के कई लाभार्थियों को लगेगा 300 रुपये का झटका
तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 192 रुपये की भारी कटौती की है, जिससे होटल और रेस्तरां कारोबारियों को राहत मिलेगी। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत तय सब्सिडी सीमा पार करने पर सामान्य दरें लागू होंगी।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक अगस्त से वाणिज्यिक एपलीजी सिलेंडर 2,930 रुपये की जगह 2,738 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार इसमें 192 रुपये की कटौती की गयी है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए जुलाई में भी रसोई गैस के दाम घटाये थे। उस समय दिल्ली में कीमत 183.50 रुपये कम की गयी थी।

देश के अलग-अलग शहरों में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत और कटौती अलग-अलग है। यह कंपनियों की लागत और अन्य स्थानीय कारकों के हिसाब से तय होती है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर 2,872.50 रुपये का हो गया है। इसकी कीमत में 209 रुपये की कटौती हुई है। मुंबई में कीमत 194 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये कम की गयी है। दोनों महानगरों में नयी कीमत क्रमशः 2,691.50 रुपये और 2,906 रुपये है।

घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये पर स्थिर है। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस की आपूर्ति में बाधा के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने मार्च से जून के बीच एलपीजी के दाम में अच्छी खासी वृद्धि की थी। आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से घरेलू सिलेंडर के दाम ज्यादा नहीं बढ़ाये गये थे। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमी के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम लगातार दूसरी बार घटाये गये हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग