इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा

120 सांसदों द्वारा अयोग्यता याचिका दायर करने के बाद पद से हटने का निर्णय

इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र विवाद और महाभियोग की बढ़ती मांग के बीच गुरुवार को देश की सर्वोच्च विधायी संस्था 'पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली' को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही वे कार्यकाल पूरा करने से पहले पद छोड़ने वाले पहले सीधे निर्वाचित उपराष्ट्रपति बन गए हैं। अब असेंबली को 60 दिनों में नए उपराष्ट्रपति का चुनाव करना होगा।

जकार्ता। इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने गुरुवार को देश की सर्वोच्च विधायी संस्था 'पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली' को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही वह कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले इंडोनेशिया के पहले सीधे निर्वाचित उपराष्ट्रपति बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिब्रान ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करने के बाद विधायिका प्रमुख अहमद मुजानी को अपना त्यागपत्र सौंपा। मुजानी ने संवाददाताओं को बताया कि जिब्रान ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का पत्र सौंपते हुए असेंबली से इसे जल्द से जल्द स्वीकार करने और प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

इंडोनेशिया के संविधान के तहत, उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने की स्थिति में राष्ट्रपति को उत्तराधिकारी के रूप में दो उम्मीदवारों को नामित करना होता है, और असेंबली को 60 दिनों के भीतर नए उपराष्ट्रपति का चुनाव करना अनिवार्य है। जिब्रान ने इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक के दौरान अपने इस्तीफे की इच्छा व्यक्त की थी। 10 नवंबर की शाम को जारी एक संक्षिप्त बयान में जिब्रान ने कहा था, "मैं नहीं चाहता कि यह स्थिति एक लंबे राजनीतिक विवाद का रूप ले ले।" उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यताओं को साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के पुत्र जिब्रान (39) की उपराष्ट्रपति पद पर वैधता को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। देश के सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को उनके उस शैक्षणिक प्रमाण पत्र की वैधता को रद्द कर दिया था, जिसका उपयोग उन्होंने 2024 के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में किया था। जिब्रान का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था। बुधवार को 100 से अधिक (करीब 120) सांसदों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर कहा था कि जिब्रान अब उपराष्ट्रपति पद पर बने रहने की योग्यताएं पूरी नहीं करते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार