दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी

शख्स को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस ने 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी कॉल करने वाले आरोपी को मैसूर से गिरफ्तार किया। आरोपी श्रीनिवास लुइस, मूलतः बेंगलुरु निवासी, ईमेल समेत कई माध्यमों से देशभर के स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बना रहा था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने उसे दबोचा, पूछताछ में आरोप कबूल, दिल्ली लाया जा रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने देश भर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से ज्यादा फर्जी कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस टीमों के बीच गुरुवार को एक समन्वित अभियान में संदिग्ध श्रीनिवास लुइस को उसके किराए के घर से हिरासत में लिया गया था। हाल के हफ्तों में, दिल्ली उच्च न्यायालय, दिल्ली विधानसभा और कई शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों सहित कई संस्थाओं को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लुइस मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और कथित तौर पर अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता है। वह एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी हैं, और अभी बेरोजगार है। उन्होंने संकेत दिया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह मानसिक तनाव में हो सकता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ के दौरान कथित तौर पर देश भर में 1,100 से ज्यादा धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल की है। पुलिस ने पुष्टि की कि धमकियां ईमेल और दूसरे संचार चैनल से भेजी गई थीं, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गईं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की थी। तकनीकी जांच और सुराग जोड़ते-जोड़ते पुलिस कर्नाटक तक पहुंची और वहां से लुइस को हिरासत में ले लिया तथा अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

Tags: success

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई के इशारे पर बनाया मॉड्यूल दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई के इशारे पर बनाया मॉड्यूल
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार कमांडर शब्बीर अहमद लोन को बांग्लादेश सीमा से दबोच लिया है।...
आईएईए का दावा: ईरान का हैवी वाटर उत्पादन संयंत्र गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, 27 मार्च को हुआ था हमला
NH-48 पर 910 करोड़ की क्षमता विस्तार परियोजना शुरू, फ्लाईओवर और सर्विस रोड से ट्रैफिक होगा सुगम
आज मेरी आखिरी रात, कोई कॉल ना करना : यह बोल युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान; पढ़ें प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पूरा मामला
संशोधित PKC-ERCP परियोजना में भूमि अवाप्ति तेज, 5 तहसीलों के 28 गांव प्रभावित
ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 
ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघर गालिबफ ने कहा-अमेरिका बातचीत की आड़ में ज़मीनी अभियान की बना रहा योजना