स्पेसएक्स की बड़ी कामयाबी: स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफल, हिंद महासागर में सुरक्षित लैंडिंग; रैप्टर इंजन ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष में तैनात किए 20 स्टारलिंक उपग्रह

स्पेसएक्स की बड़ी कामयाबी: स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफल, हिंद महासागर में सुरक्षित लैंडिंग; रैप्टर इंजन ने रचा इतिहास
अंतरिक्ष अनुसंधान कंपनी स्पेसएक्स ने टेक्सास स्थित स्टारबेस से अपने मेगा रॉकेट स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक संपन्न की। इस मिशन के दौरान पहली बार 20 स्टारलिंक वी3 उपग्रहों को उप-कक्षीय कक्षा में तैनात किया गया तथा अंतरिक्ष में रैप्टर इंजन पुनः चालू करने का परीक्षण करते हुए यान हिंद महासागर में सफलतापूर्वक उतरा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने टेक्सास स्थित स्टारबेस से अपने मेगा रॉकेट स्टारशिप की 13वीं परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। लॉन्च के लाइव प्रसारण (ब्रॉडकास्टिंग) में यह जानकारी दी गयी है। स्टारशिप रॉकेट ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 22:51 बजे (भारतीय समय अनुसार शनिवार तड़के 4:21 बजे) उड़ान भरी। रॉकेट के ऊपरी हिस्से ने परीक्षण उड़ान के दौरान हिंद महासागर में नियंत्रित तरीके से नीचे उतरने और पानी में सुरक्षित उतरने की प्रक्रिया पूरी की। रॉकेट अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 23:57 बजे (भारतीय समय अनुसार शनिवार तड़के 5:27 बजे) हिंद महासागर में उतरा।

स्पेसएक्स के अनुसार, एक घंटे से कुछ ज्यादा समय तक चली इस उड़ान के दौरान 20 स्टारलिंक वी3 उपग्रहों का सफल उप-कक्षीय परीक्षण किया गया और अंतरिक्ष में रैप्टर इंजन को पुनः चालू करने में सफलता मिली। इससे पहले इस परीक्षण उड़ान को तीन बार टाला गया था। पहली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण आखिरी मिनट में रद्द कर दी गयी थी। इसके बाद टेक्सास में खराब मौसम के कारण इसे दो बार और टालना पड़ा था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम
रक्षाबंधन से पहले जयपुर का राखी बाजार सजा। इस बार लड्डू गोपाल, गोविंद देव जी और गोपीनाथजी की राखियों की...
जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
संजय राउत का गृहमंत्री और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- सैकड़ों करोड़ में बेचा गया शिवसेना का नाम और धनुष-बाण
विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा
नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, देरी पर विशेष समीक्षा और होगा फील्ड निरीक्षण
बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 1.47 लाख की ऑनलाइन ठगी, मोबाइल पर भेजे लिंक से ठगों ने खाते से चार लेनदेन में उड़ाई रकम
भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर विपक्ष हमलावर, राजस्थान महिला कांग्रेस ने निकाली स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा व्यवस्था की शवयात्रा