शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर: निवेशकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, यहां पढ़ें सेंसेक्स-निफ्टी का पूरा हाल एक नजर में

आईटी और बैंकिंग में बिकवाली

शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर: निवेशकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, यहां पढ़ें सेंसेक्स-निफ्टी का पूरा हाल एक नजर में
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई (BSE) सेंसेक्स और एनएसई (NSE) निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले, लेकिन फार्मा और एफएमसीजी में लिवाली और आईटी-बैंकिंग में बिकवाली के चलते बाजार लाल-हरे निशान के बीच डोलता रहा। कोटक बैंक में करीब ढाई फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 45.26 अंक नीचे 77,055.21 अंक पर खुला। खुलने के बाद कुछ देर के लिए यह हरे निशान में गया और 77,228 अंक तक चढ़ गया, लेकिन फिर लाल निशान में आ गया। दोबारा बढ़त में आने से पहले यह 76,854 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाते समय यह 44.37 अंक (0.06 प्रतिशत) चढ़कर 77,144.84 अंक पर था।

वृहत बाजार में भी प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले ज्यादा गिरावट है। बाजार में उथल-पुथल को नापने वाला इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 6.49 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 5.75 अंक की बढ़त के साथ 24,61.75 अंक पर खुला। यहां भी उतार-चढ़ाव जारी है। खबर लिखे जाते समय यह 37.80 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,093.80 अंक पर रहा।

आईटी, ऑटो, तेल एवं गैस, बैंकिंग और मीडिया समूहों के सूचकांकों में गिरावट चल रही है। वहीं, स्वास्थ्य, फार्मा, वित्त, धातु और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली का जोर है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर चल रहे हैं। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी और टाइटन के शेयरों में भी तेजी है।

कोटक महिंद्रा बैंक में फिलहाल ढाई फीसदी की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूट गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और अडानी पोर्ट्स के शेयर नीचे बने हुए हैं।

Read More अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला : हाईकोर्ट में मामले के बावजूद मेरे ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल में साफ दिख रही अराजकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत