भाजपा-आप दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान : वायरल वीडियो में भाजपा उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ कर रहे अभद्र टिप्पणी, अलका लाम्बा ने कहा- मोदी सहित बड़े नेताओं ने इनके लिए किया प्रचार

 ‘भाजपा’ और ‘आप’ पूरी तरह से महिला विरोधी है 

भाजपा-आप दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान : वायरल वीडियो में भाजपा उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ कर रहे अभद्र टिप्पणी, अलका लाम्बा ने कहा- मोदी सहित बड़े नेताओं ने इनके लिए किया प्रचार

कांग्रेस ने कहा कि सबकी सुरक्षा की बात कर दिल्ली के लोगों से वोट मांगकर सत्ता में आने की गुहार लगाने वाली ‘भाजपा’ और ‘आप’ पूरी तरह से महिला विरोधी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि सबकी सुरक्षा की बात कर दिल्ली के लोगों से वोट मांगकर सत्ता में आने की गुहार लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से महिला विरोधी है तथा इन दोनों दलों के नेताओं ने महिलाओं को अपमानित करने में कभी संकोच नहीं किया और महिलाओं को प्रताड़ित करने का उनका सिलसिला बंद नहीं हुआ है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र तथा भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना अपनी ही पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज सहित महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो में वह महिलाओं के लिए सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं के यौन शोषण से टिकट मिलने जैसी आपत्तिजनक बात कर रहे हैं।

लाम्बा ने कहा कि हरीश खुराना ने महिलाओं के यौन शोषण को लेकर जो बात कही है, यह बेहद शर्मनाक है। भाजपा राजनाति को किस स्तर पर ले आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित तथा भाजपा अध्यक्ष जैसे तमाम बड़े नेताओं ने हरीश खुराना के लिए प्रचार किया है, इन सभी को इस वीडियो पर सफाई देनी चाहिए। ये पहली बार नहीं है, जब भाजपा महिलाओं को अपमानित कर रही है। कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान लगातार महिला विरोधी रहे हैं। भाजपा विधायक ओपी शर्मा भी महिलाओं को अपशब्द कहने के लिए निलंबित हो गए थे।

अलका लाम्बा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव हारने जा रही है। इनका चाल-चरित्र-चेहरा पूरी दिल्ली के सामने है। ये लोग सिर्फ सत्ता-धन-बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी तथा भाजपा में महिलाओं का अपमान आम बात है। आप की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हिंसा और द्रुव्यवहार किया गया, दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी जी का अरविंद केजरीवाल टेंपरेरी कहकर अपमान करते हैं, बांसुरी स्वराज जी को लेकर भाजपा के ही नेता अपशब्द कहते हैं। यही भाजपा और आप का'चाल, चरित्र,चेहरा और भाषा है।

Read More चिली के साथ बड़ी डील करेगा भारत : फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बातचीत के अंतिम चरण में है, इसके पास दुनिया का सबसे वैल्यूएबल लिथियम और अन्य खनिज

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में फूट है और उसके नेता एक दूसरे को खुलेआम भला बुरा कहते हैं, गालियां देते हैं और इस स्थिति को देखकर साफ हो गया है कि भाजपा दिल्ली में हार रही है। आप महिलाओं का कितना सम्मान करती है, इसका उदाहरण पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और द्रुव्यवहार तथा मुख्यमंत्री आतिशी को टेंपरेरी कहकर अपमानित करने वाला पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान है।

Read More कर्नाटक में तेज रफ्तार से 7 सात लोगों की मौत : कार ने बाइक सवाकर को रौंदा, फिर कैंटर को मारी टक्कर

 

Read More चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन  राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन 
राजस्थान विधानसभा में विधायक इंदिरा मीणा ने जिला सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना का प्रश्न उठाया।
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव
हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल